Thursday, March 1, 2018

आज फिर से एक हवा का झोंका आया तो- तेरी याद आई

आज  फिर से एक हवा का झोंका आया तो-
तेरी याद आई

बैठा था सोच रहा था
सोचते सोचते किसी यादों में खो गया
तो तेरी याद

आज फिर से एक हवा का झोंका आया तो-
तेरी याद आई

आज एक टूट हुआ खिलौना देखा
एक दम टूटी ख्याबो की तरह तो
तेरा दिया हुआ गुलाब की टूटी डंठल
की याद आई तो तेरी याद आई

आज फिर एक हवा का झोंका आया तो-
तेरी याद आई

आज तुमारे भाई की तरह भाई
तुम दोनों की तरह लड़ाई
और तुमारी ही तरह एक परछाई
देखा तो याद आई तो तेरी याद आई

आज  फिर एक हवा का झोंका आया तो-
तेरी याद आई

वो बीते लमहा वे आपस के झगड़े
तेरे भाई द्वारा तेरी पिटाई
तेरी बहन की लड़ाई
और वो तेरी अंगड़ाई देखा
तो तेरी याद आई

आज फिर एक हवा का झोंका आया तो-
तेरी याद आई

तेरी पास बैठना
न शान्त रहना न शान्त रहने देना
तेरा वो गुदगुदाना तेरा वो बुदबुदाना
हवा में तेरे बालो की खुशबू  आई
तो तेरी याद आई

आज  फिर एक हवा का झोंका आया तो-
तेरी याद आई

तेरा लड़ना तेरा झगड़ना
तेरा रूढ़ के बगल में बैठ जाना
तेरे धिरे से उठ कानो में चिल्लाने
की आवाज़ आई तो तेरी याद

आज  फिर एक हवा का झोंका आया तो-
तेरी याद आई 

No comments:

Post a Comment

please don't enter any spam link in the comment box....!